फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फुट ओवरब्रिज कार्य के चलते कई रेल सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर मनहेरू स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेल सेवाएं रद्द और आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा 3 और 4 अगस्त को तथा रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 2 और 3 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा भी 3 और 4 अगस्त को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा 3 और 4 अगस्त को रेवाड़ी के बजाय भिवानी से संचालित होगी। ऐसे में यह सेवा रेवाड़ी और भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलगाड़ियों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें