फोटो : 25लारवा की जांच करते टीम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को डेंगू के साथ और मरीज पाए गए। अब मरीजों की संख्या 214 पहुंच गई है। मोहल्ला बास सिताबराय में डेंगू पीड़ित की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम फॉगिंग करने पहुंची।
लोगों का कहना है कि नगर परिषद की लापरवाही से शहर में डेंगू के मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि विभाग समय पर मच्छर नियंत्रण के उपाय नहीं कर रहा।
डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते मच्छरों के पनपने की स्थिति बनी हुई है। उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर व टंकियों की नियमित सफाई करें, पूरे बाजू के कपड़े पहनें और तेज बुखार की स्थिति में तुरंत जांच कराएं।