फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए हाईवे पर अलग से तैयार होगा गलियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। कांवड़ियों के चलने के लिए हाईवे पर अलग से गलियारा तैयार किया जाएगा और पुलिस के जवानों की ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस विभाग अलर्ट है। कांवड़ यात्रा के दौरान गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। पुलिस अधिकारियों को यातायात बाधित न होने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48, रोहतक-बावल हाईवे नंबर-352 व रेवाड़ी-नारनौल हाईवे नंबर 11 पर कांवड़ियों के चलने व सुरक्षा के लिए बाईं ओर रस्सी लगाकर अगल से रास्ता बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस की पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेगी। मुख्य प्वाइंट पर ट्रैफिक के जवान भी तैनात रहेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था व कांवड़ियों के आवागमन की सुविधा के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। ध्वनि प्रदूषण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए निर्देशों का पालन करें और कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

---------------
अनुमति लेकर ही लगाएं कांवड़ शिविर
जिले में कावड़ियों की सेवा व विश्राम करने के लिए यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं व श्रद्धालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाए जाते हैं। प्रशासन से अनुमति लेकर सेवा शिविर लगाएं और निर्धारित किए नियमों का पालन करें। सड़क से 20 फुट अंदर शिविर का पंडाल लगाएं। पार्किंग व्यवस्था भी सड़क से दूर रखनी होगी, साथ ही बैरिकेड भी लगाएं। पंडाल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करें।
--------------
रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं
कांवड़ लेने के लिए जाने वाले सभी कांवड़िये अपने संबंधित थाना में जाने से पहले सूचना अवश्य दें। सभी कांवडियें अपने-अपने क्षेत्र के थाना में अपना नाम, मोबाइल नंबर व वाहन के नंबरों की जानकारी जरूर दें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। उत्तराखंड पुलिस द्वारा इस बार कांवड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचाई जा सकेगी। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा कांवड यात्रियों के लिए अधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल लांच किया गया है। कांवड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें