फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 92 प्रजातियों के 14 लाख पौधे हो रहे तैयार

विज्ञापन
वन और वनाच्छादित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधरोपण करते ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले को हरा-भरा बनाने के साथ वन व वनाच्छादित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने इस वर्ष 2200 जोहड़ों पर दीर्घायु पौधे जैसे बड़े पीपल इत्यादि लगाने का निर्णय लिया है। इस मुहिम के अंतर्गत जिले में डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में 100 जोहड़ों का चयन कर लिया गया है। वन विभाग की ओर से इन सभी जोहड़ों पर 10-10 पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें बड़ तथा पीपल के पौधे शामिल हैं। वन विभाग ने इस वर्ष अपनी नर्सरियों में 92 प्रजातियों के 14 लाख पौधे तैयार किए हैं। उक्त जानकारी वन मंडल अधिकारी सुंदर संभरिया ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए पौधों के चारों ओर ईंटों का एक घेरा बनाया जा रहा है। जोहड़ों पर लगाए जाने वाले पौधे की ऊंचाई 6 से 7 फीट है। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में शुक्रवार को गांव साल्हावास, कसौली तथा मंगलेश्वर में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया।
जिला वन अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की ओर से इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि जो पेड़-पौधे क्षेत्र में ठीक से पनप सकते हैं, उन्हीं की पौध 9 नर्सरी में तैयार की गई है। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वन विभाग जिले में वन क्षेत्रों, सड़कों, नहर के किनारे, पंचायत भूमि, सरकारी संस्थान तथा कृषि भूमि के अंतर्गत लगभग 3 लाख 25 हजार पौधे लगाएगा। इसके साथ ही जल शक्ति अभियान, पौधागिरी स्कीम तथा फ्री सप्लाई के अंतर्गत 3 लाख 20 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। साथ ही जिले में इस वर्ष 4 लाख पौधे मनरेगा स्कीम के तहत भी तैयार किए गए हैं। इन पौधों का वितरण भी वन विभाग मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए द्वारा भेजे गए विवरण् अनुसार पंचायतों को तथा अन्य सरकारी संस्थान व जिले के जरूरतमंद नागरिकों को नर्सरी में उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए द्वारा पंचायतों के लिए जो पौधे मनरेगा स्कीम के तहत तैयार किए गए हैं उनमें से लगभग 2 लाख 45 हजार पौधे दिए जाएंगे, जिसका शुभारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें