फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नए बस अड्डे पर महिला और पुरुषों के लिए अलग वातानुकूलित हाॅल बनेंगे

विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में प्रस्तावित नए आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के मंजूरी पत्र का इंतजार है। पत्र मिलते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस नए बस अड्डे का निर्माण यात्रियों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। 30,800 वर्ग फीट के विशाल ग्राउंड फ्लोर पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग वातानुकूलित वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे। इससे महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

आवाजाही को सुगम बनाने के के लिए पब्लिक और स्टाफ के लिए अलग-अलग गैलरी और प्रवेश द्वार का प्रावधान किया गया है ताकि भीड़भाड़ की स्थिति में कर्मचारियों के कार्य में बाधा न आए।
अक्सर बस अड्डों पर बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या रहती है लेकिन यहां फर्श की अंतिम सतह को पब्लिक हेल्थ इंजीनियर्स की सलाह पर ऊंचाई पर रखा गया है जिससे भारी बारिश में भी कैंपस में पानी नहीं भरेगा। बारिश के समय पुराने बस अड्डे की तरह अब पानी भरने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।


तकनीकी रूप से मजबूत ढांचा
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भवन का निर्माण बेहद मजबूत तकनीकी आधार पर किया जाएगा। इसमें बीम और कॉलम के विशेष ग्रिड का उपयोग किया गया है जो 30,800 वर्ग फीट के ग्राउंड फ्लोर और 17,750 वर्ग फीट के फर्स्ट फ्लोर को मजबूती प्रदान करेंगे। स्वच्छता लिए यहां आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी प्रस्तावित है। शौचालय प्लेटफॉर्म से अटैच होंगे जहां यात्री आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।

18 बेस और व्यवस्थित प्लेटफॉर्म होगा
इस नए अड्डे पर एक साथ 18 बसों के खड़े होने की क्षमता होगी। यात्रियों के लिए हर रूट के अनुसार व्यवस्थित प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। प्लेटफॉर्म पर छत होगी जो यात्रियों को कड़ी धूप और बारिश से बचाएगी। यात्रियों को अपनी निर्धारित बस ढूंढने और चढ़ने-उतरने में कोई असुविधा नहीं होगी।

फायर सेफ्टी के लिए आधुनिक उपकरण
पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, बस अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखी गई है। पूरे परिसर में अत्याधुनिक सिस्टम लगाए जाएंगे। इसमें ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और पर्याप्त संख्या में फायर हाइड्रेट्स शामिल होंगे। आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए विशेष चौड़े रास्ते और अलार्म सिस्टम का जाल बिछाया जाएगा। आग लगने की स्थिति में यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, उन्हें तुरंत बाहर निकाला जा सकेगा।

वर्जन:
नया बस स्टैंड आधुनिक होगा। इसके लिए कई सुविधा भी देखने को मिलेगी। आवश्यक मंजूरी मिलते ही बस स्टैंड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -सतेंद्र कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें