फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में डेयरी सील, 100 किलो नकली पनीर समेत मिलावटी डेयरी उत्पाद जब्त

विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। भिवाड़ी में नकली पनीर की डेयरी पर कार्रवाई करते हुए जिला फूड सेफ्टी अधिकार
विज्ञापन
भिवाड़ी। गौरव पथ पर स्थित यूआईटी सेक्टर-5 में संचालित हरियाणा पनीर डेरी पर फूड सेफ्टी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली व मिलावटी डेयरी उत्पादों का जखीरा पकड़ा है। वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस छापेमारी में विभाग की टीम ने दुकान से 100 किलो नकली पनीर, 15 किलो रसगुल्ला, साथ ही बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा और देसी घी बरामद किया।
विज्ञापन

जब्त किए गए नकली उत्पादों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हरियाणा पनीर डेरी द्वारा नकली पनीर बेचने के आरोप सामने आए थे।
इसकी सूचना मिलते ही बुधवार शाम करीब चार बजे विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां रखे गए डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता बेहद संदिग्ध पाई गई जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए नकली व मिलावटी सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

टीम ने दुकान से रसगुल्ला, मावा और देसी घी के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि इस डेरी के खिलाफ पहले भी दो बार पनीर और मावे के सैंपल फेल हो चुके हैं जिनके मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। ताजा कार्रवाई के दौरान मौके पर ही दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
दुकान को सील कर दिया गया है। लाइसेंस धारक के खिलाफ कोर्ट में नया मामला दर्ज किया जाएगा और भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हेमंत कुमार यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह कार्रवाई एनसीआर क्षेत्र में बढ़ती नकली डेयरी उत्पादों की सप्लाई के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही डेयरी उत्पाद खरीदें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की तुरंत शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें