कार्यक्रम में भाग लेते कलाकार साथ में संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के तत्वावधान में पहली बार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम अनहद नाद भजन संगीत एवं ध्यान का आयोजन किया गया। साक्षी शर्मा ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भक्ति संगीत के माध्यम से सामाजिक संदेश और बुजुर्ग सम्मान को बढ़ावा देना था। हरि नाम संकीर्तन, भजन और गीतों के माध्यम से भावपूर्ण माहौल बना। मंच संचालन सुषमा अग्रवाल ने किया।
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की अध्यक्ष नेहा शर्मा एवं सचिव अनुकूल शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दर्शकों ने कथक नृत्य और भजन को सराहा।
कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन, रोटरी सदस्य, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और भारत विकास परिषद के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भक्ति, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश सभी को प्रेरित करने वाला रहा।