सेमिनार के दौरान प्रोफेसर रितु बजाज को सम्मान देते शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एलुमनी विद्यार्थी मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रॉम क्लासरूम टू कॉरपोरेट विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
प्रोफेसर रितु बजाज ने बताया मयंक बंसल और विकास कुमार एमबीए 2023-25 बैच के सफल छात्र रहे हैं। वर्तमान में मयंक बंसल बिलासपुर में एचआर और एडमिन के पद पर कार्यरत हैं जबकि विकास कुमार एयरटेल में पोस्टपेड कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन पूर्व छात्रों की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए कइ्र प्रश्न पूछे जिनका दोनों अतिथियों ने उत्तर दिया। इस इंटरएक्टिव सत्र ने विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने में मदद की। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर समृद्धि, डॉ. भारती एवं डॉ. सुशांत यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों पूर्व छात्रों का इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक सत्र के लिए समय निकालने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सुशांत यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे सत्र को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।