फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फुटओवर ब्रिज निर्माण को लेकर फिर विवाद, बुलडोजर के शीशे तोड़े

Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फुटओवर ब्रिज का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव जयसिंहपुर के पास बन रहे फुटओवर ब्रिज को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान शरारती तत्वों ने बुलडोजर के शीशे तोड़ दिए जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य से जुड़े सुपरवाइजर ने बताया कि जब मजदूर फुटओवर ब्रिज का काम कर रहे थे तभी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ अज्ञात लोगों ने बुलडोजर के शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद काम रुक गया और मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में दोबारा निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के अनुसार इससे पहले भी इसी स्थान पर निर्माण को लेकर विवाद हो चुका है। आसपास के कुछ ग्रामीण लगातार इस ब्रिज को दूसरी जगह बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर ब्रिज बनाया जा रहा है, वह गांव का मुख्य रास्ता है और यहां इसकी जरूरत नहीं है। ग्रामीणों का सुझाव है कि इसे कुछ दूरी आगे बनाया जाए, जहां इसकी अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें