सीहा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। स्त्रोत: स्कूल
डहीना। सीएम ईईई रावमावि सीहा में आयोजित खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में सीहा स्कूल की टीम ओवरऑल विजेता रही। खंड खोल के 12 स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
मेजबान सीहा स्कूल ने सभी दस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के स्किट स्पर्धा में सीहा प्रथम, बुड़ौली द्वितीय और न्यू इरा कुंड तृतीय रहा। क्विज में सीहा, न्यू इरा कुंड और पीएम श्री खोरी ने शीर्ष स्थान हासिल किए।
दस्तावेजी फिल्म में सीहा, न्यू इरा कुंड और पीथड़ावास, जबकि पीपीटी में न्यू इरा कुंड, पीएमश्री खोरी और सीहा ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। निबंध, भाषण, पेंटिंग, नारा लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने किया और संचालन हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों के प्राध्यापक शामिल रहे। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।