फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

Tue, 11 Aug 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाग लेते बच्चे। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। विद्यालयों और संगठनों की ओर से तिरंगा यात्राएं और बाइक रैलियां निकाली जा रही हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का अवसर है। अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी के अलावा पुलिस, अर्धसैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक व साइकिल रैली निकाली जाएंगी। ई-रिक्शा रैली भी आयोजित होगी। सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराने के साथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। अभियान 17 अगस्त तक जारी रहेगा। गांव जीवड़ा, लाला, नांगल पठानी, पहराजवास, खेड़ा आलमपुर, सुमा खेड़ा, कतोपुरी बुजुर्ग, मालियाकी, चौकी नंबर-1, नांगलिया रणमोख, सैदपुर, पातुहेड़ा, कालरावास, बिडावास, धरचाना, बनीपुर, रायपुर, नांगल शहबाजपुर, खेड़ा मुरार, रसियावास, इब्राहिमपुर, जयसिंह पुर खेड़ा, नांगल उगरा, मोहम्मदपुर, चांदूवास, छुरियावास, कालूवास, बासदूधा, मामड़िया ठेठर, हर्जीपुर, गोठड़ा टप्पा खोरी, धामलावास, राजपुरा, कोलाना, खालेटा, खोल, बालधन कलां, लिसान, शादीपुर, बव्वा में भी तिरंगा और बाइक रैलियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें