फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टर-4 के स्कूल की बिल्डिंग की होगी मरम्मत, 42 लाख का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
फोटो: 24सेक्टर-4 में स्थित स्कूल की बिल्डिंग की खराब दशा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। करीब 200 करोड़ की लागत से बनी सेक्टर-4 में स्कूल की बिल्डिंग की मरम्मत को लिए अब 42 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इसे गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) को आवंटित किया गया था। आलम यह है कि अभी तक उस बिल्डिंग की मरम्मत तक नहीं हो पाई है, ताकि बिल्डिंग को इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर-दिसंबर में पूर्व डीईईओ कपिल पूनिया ने इस बिल्डिंग के लिए 30 लाख का एस्टीमेट बनाकर भिजवाया था, मगर उसमें कई आइटम छोड़ दिए गए थे, जिसके चलते वह एस्टीमेट कैंसिल हो गया और फिर नया एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया था। फिर इसी साल एस्टीमेट बनाकर भेजा गया, जिसके बाद अब 42 लाख के बजट को निदेशालय ने स्वीकृति प्रदान की है।
एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि बजट अब स्वीकृत हो चुका है। 15-20 दिन के बाद टेंडर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिस पर जैसे ही बिड मिलेगी, विभाग द्वारा टेंडर छोड़ दिए जाएंगे। विभाग का अनुमान है कि अगले 1-2 महीने के अंदर ही काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन





42 लाख से होंगे से काम

42 लाख में ग्राउंड में नई बिल्डिंग के ढांचे को उखाड़ने, बिजली और पानी फिटिंग, शौचालय बनाने, मुख्य दरवाजे पर गेट की मरम्मत करने, बिल्डिंग में टूट-फूट की मरम्मत करने, तोड़े गए दरवाजों की मरम्मत करने, कुछ टाइल बिछवाने, खराब ग्राउंड की मरम्मत, पेड़ लगाने समेत कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन



वर्जन

स्कूल की मरम्मत को लेकर निदेशालय को एस्टीमेट बनाकर भेजा था, 42 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

- सुभाष चंद्र सांभरिया, डीईओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें