फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सचिव ने एम्स में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Sun, 10 May 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक कर जानकारी लेतीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की सचिव पुण्या सलीला श्री
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की सचिव पुण्या सलीला श्रीवास्तव ने शनिवार को निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) माजरा का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने एम्स परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
डीसी अभिषेक मीणा ने सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को एम्स माजरा की प्रगति की जानकारी दी। सचिव पुण्या सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एम्स माजरा के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मंत्रालय को भेजी जाए, ताकि कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आगामी सत्र से शुरू होने वाली एमबीबीएस की कक्षाएं को लेकर भी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सचिव ने एम्स में निरीक्षण के दौरान आयुष भवन, नर्सिंग भवन, शेल्टर होम, गेेस्ट हाउस सहित एम्स परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एम्स माजरा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विभिन्न कार्यों को कराया जा रहा पूरा : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एम्स से जुड़े विभिन्न कार्यों को तेजी से पूरा करवाने के लिए निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स को लेकर मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर एम्स माजरा के ईडी एवं सीईओ डॉ. डीएन शर्मा, उप निदेशक (प्रशासन) राकेश कुमार सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विजय नेहरा और हरियाणा मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें