फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया सर्च अभियान

Sat, 18 Oct 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने शनिवार को रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ थाना कोसली और रामपुरा क्षेत्र में यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ईंट भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों, पोल्ट्री फार्म, होटलों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी ली। बाहरी श्रमिकों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। साथ ही वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई ताकि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
एसपी मीणा ने बताया कि किसी भी अनाधिकृत नागरिक को जिले में रहने की अनुमति नहीं है। बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में अप्रवासी रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश वापसी की प्रक्रिया में शामिल करें। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने यहां काम करने वाले या किराएदारों की पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें