फोटो : 17धारूहेड़ा में जांच करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। पुलिस ने अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया। टीम ने थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा और थाना धारूहेड़ा के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ियों और घरों में जांच की।
इस दौरान अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान की गई। पुलिस ने वहां रहने वाले बाहरी श्रमिकों की जानकारी भी एकत्रित की गई और उनके पहचान पत्र की जांच की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से रहने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में रह रहे सभी बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है और पुलिस का उद्देश्य किसी भी अवैध गतिविधि को रोकना है।
उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराये पर रहने वाले व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। यदि कोई व्यक्ति यह वेरिफिकेशन नहीं कराता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।