फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह कल, सफाई योद्धा होंगे सम्मानित

Sat, 04 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 6 अक्तूबर को जिलास्तरीय समारोह का आयोजन बाल भवन के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम में स्वच्छ वातावरण बनाने में सहभागी रहे सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत प्रदेश भर में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में जिला स्तरीय समारोह सोमवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव संयुक्त रूप से मुख्यातिथि रहेंगे। समारोह में डीसी अभिषेक मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.वंदना पोपली व नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन


समारोह में स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले सफाई योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना यादव के निर्देशन में आयोजित होगी। समारोह में जिला भर से विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें