फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलाया सर्च अभियान

Sat, 24 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान कागजों की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती की शोभायात्रा में शामिल सविता समाज के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कोसली। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में पुलिस टीमों ने थाना कोसली व रामपुरा क्षेत्र में शनिवार को सर्च अभियान चलाया। इसके तहत ईंट भट्ठों, झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म समेत अन्य सार्वजनिक स्थाने पर जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया है। आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें