फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली निगम के कार्यालय में एसडीओ, जेई समेत कर्मचारी मिले गैर हाजिर

विज्ञापन
सिटी एसडीओ ऑफिस में हाजिरी रजिस्टर को चेक करते हुए एसडीएम विजय कुमार यादव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने सुबह स्थानीय मेन रोड पर स्थित बिजली वितरण निगम के सिटी एसडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ, जेई समेत कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने इस ऑफिस की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह सवा नौ बजे एसडीएम विजय कुमार यादव अचानक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिटी एसडीओ कार्यालय में पहुंचे। यहां कार्यालय की कार्यप्रणाली में कई प्रकार की खामियां देखने को मिली। ना तो मूवमेंट रजिस्टर में सही ढंग से प्रविष्टियां की गई थीं और ना ही शिकायतों पर उचित कार्रवाई पाई गई।
रात के समय जो शिकायत सिटी एसडीओ ऑफिस को मिली थी, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी तरह कर्मचारियों के आने-जाने के बारे में मूवमेंट रजिस्टर में किसी प्रकार की सूचना दर्ज नहीं की गई थी। हाजिरी रजिस्टर को चेक किया गया तो एसडीओ व एक जेई सहित कुछ कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

केवल एक जेई मौके पर मौजूद था। एसडीएम ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों, कंप्लेन व मूवमेंट रजिस्टर की खामियों को लेकर सक्षम अधिकारी से जवाब देने को कहा है।
एसडीएम ने बिजली वितरण निगम के सिटी एसडीओ कार्यालय को निर्देश जारी किए हैं कि जो भी कर्मचारी कार्यालय से बाहर जाए तो उसकी प्रविष्टि मूवमेंट रजिस्टर में होनी चाहिए। इसी प्रकार जो भी शिकायत आए तो उस पर लिए गए एक्शन को रजिस्टर में कर्मचारी के नाम सहित दर्ज किया जाए।
रजिस्टर में हर कार्य का समय अंकित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में बिना बताए कोई कर्मचारी गैर हाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें