फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वकीलों के 10 दिन के आंदोलन के बाद एसडीएम का हुआ तबादला

Thu, 30 Jul 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर 10 दिनों से आंदोलन कर रहे जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग बुधवार को पूरी हो गई। प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह नूंह के जिला नगर आयुक्त रहे दलबीर सिंह को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि एसडीएम के कार्य करने के तरीके से आम लोगों और वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बार एसोसिएशन ने उनके तबादले की मांग उठाई थी और आंदोलन शुरू किया था।
बुधवार को हरियाणा सरकार की ओर से तबादला आदेश जारी होने के बाद अधिवक्ताओं में संतोष का माहौल है। बार पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया है। अब नए एसडीएम के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें