फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए : कृष्ण कुमार

Thu, 30 Jul 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हरजीपुर धाम में पौधरोपण करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
खोल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जोतराम सेवा समिति हरजीपुर धाम के तत्वावधान में गांव हरजीपुर के श्मशान घाट परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बरगद, पीपल और नीम की त्रिवेणी के साथ आम, मौसमी और खजूर के पौधे लगाए गए। सभी पौधों को उचित संरक्षण के साथ रोपित किया गया तथा उनके पूर्ण विकसित होने तक देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी सूबेदार कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और फलदार वृक्षों का भी लाभ मिलेगा।
शेर सिंह सोनी ने कहा कि इस प्रकार का पौधरोपण अभियान प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा, जिससे गांव हरजीपुर को हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सके। कार्यक्रम में सूबेदार कृष्ण कुमार, भगत परमजीत, शेर सिंह सोनी, माकड़, सूरत सिंह, बीरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, अमर सिंह, वीनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें