फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसडीएम ने लिया नीट परीक्षा सेंटरों का जायजा, 500 मीटर के दायरे में नो व्हीकल जोन

विज्ञापन
नीट परीक्षा सेंटर का जायजा लेते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं बावल के एसडीएम संजीव कुमार ने तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नीट परीक्षा तीन मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रेवाड़ी के 11 निर्धारित केंद्रों पर होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न होना चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में नो व्हीकल जोन लागू रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखा जा सके। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न होने देने के लिए भी कहा।
उन्होंने सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों के समीप स्वच्छ पेयजल व बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें