फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोमवार से एक घंटे पहले खुलेंगे विद्यालय

Sat, 14 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने से गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। सोमवार से सभी स्कूल एक घंटे पहले खुलेंगे।
गर्मी के मौसम में एकल पाली वाले विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होते हैं, जबकि सर्दियों में इनका समय सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहता है।
विज्ञापन


दोहरी पाली वाले स्कूलों में गर्मी के दौरान पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 6:15 बजे तक चलती है। सर्दियों में पहली पाली सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली 12:45 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होती है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए समय परिवर्तन किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की है कि वे बदले हुए समय के अनुसार विद्यालय में उपस्थित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें