फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में पुंसिका व खालेटा के स्कूल रहे अव्वल

Tue, 20 Oct 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुंसिका का सरकारी स्कूल। स्रोत : स्कूल - फोटो : Archive
विज्ञापन
खोल। मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता के तहत खंड खोल के सरकारी स्कूलों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें प्राथमिक वर्ग में पुंसिका और माध्यमिक वर्ग में खालेटा के सरकारी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों विजेता स्कूल अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खंड खोल का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभाग की ओर से दोनों स्कूलों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

खंड खोल के कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि सरकारी स्कूलों में स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
इसके तहत खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्धारित विभागीय मापदंडों के आधार पर स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद विजेताओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपमंडल अधिकारी दलबीर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने दोनों वर्गों के प्रतिभागी स्कूलों का निरीक्षण किया। समिति ने विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार स्कूलों का मूल्यांकन किया और इसके बाद परिणाम घोषित किया।
प्राथमिक वर्ग में कुंडल और लुहाना के सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। वहीं माध्यमिक वर्ग में चीताडूंगरा और राजपुरा के सरकारी स्कूलों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से सरकारी स्कूलों में स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर वातावरण विकसित करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने सभी प्रतिभागी स्कूलों को उनके प्रयासों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही विजेता स्कूलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर खंड खोल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की निरीक्षण समिति में बीईओ खोल के अलावा प्राचार्य नरेश कुमार, संदीप कुमार, जोगिंद्र सिंह और संजय कुमार शामिल रहे।

पुंसिका का सरकारी स्कूल। स्रोत : स्कूल- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें