फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भीषण गर्मी से स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Wed, 20 May 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जातीं युवतियांं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। आगामी आदेशों तक सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश की सख्ती से पालना किया जाए। बढ़ते तापमान और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। मौसम पूरी तरह साफ रहा और लू चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि अनुसार 22 मई तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क और बेहद गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं यानी लू चलने की आशंका जताई गई है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
बीच-बीच में हल्के बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। गर्मी बढ़ने के कारण बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें