फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक सप्ताह पहले रेवाड़ी आई थीं स्कूल संचालिका मनीषा

Tue, 16 Jun 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई से चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर अपने वकील से की थी मुलाकात
विज्ञापन

एक साल से पति डॉ. सुभाष से अलग रह रही थीं मनीषा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित संजौली के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या ने सभी झकझोर कर रख दिया है। पता चला है कि पिछले सप्ताह मनीषा एक मेंटेनेंस केस के सिलसिले में रेवाड़ी आई थीं और अपने वकील से मुलाकात की थी।
मनीषा ने शिमला में अपने भाई के साथ चल रहे संपत्ति विवाद और उससे जुड़ी परेशानियों का जिक्र भी अधिवक्ता से किया था।
मनीषा की मुलाकात करीब 18 वर्ष पहले रोहतक में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. सुभाष यादव से हुई थी। बाद में मनीषा की शादी डॉ. सुभाष से हो गई। सुभाष नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में लंबे समय से कार्यरत हैं। पिछले एक साल से मनीषा घरेलू विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच भरण-पोषण का मामला रेवाड़ी कोर्ट में लंबित है। उनकी 17 वर्षीय बेटी मनीषा के साथ रह रही थी। मनीषा का अपने भाई रोहतक निवासी हिमांक के साथ कुछ वर्षों से स्कूल की प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी मनीषा पर हमला हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें