फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकास व जन-कल्याण पर आधारित प्रदर्शनी आज से

Tue, 16 Jun 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत लघु सचिवालय परिसर में 16 से 18 जून तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करेंगें।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया प्रदर्शनी में 12 साल के जनकल्याण के थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें मुफ्त उपचार, दिव्य बने आस्था के धाम, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, रेल, रोड, एयर कनेक्टिविटी, मेरा स्टार्टअप, स्पोर्ट्स स्टार्स, सम्मान, सुरक्षा, सुविधा, कुपोषण हारा बचपन जीता, मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, किसान सम्मान निधि, मुफ्त बिजली, गारंटी फ्री लोन, डीबीटी से जीवन हुआ आसान, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी में भारत की उड़ान, यूपीआई से लेन-देन हुआ आसान, देश की तेज रफ्तार आदि का विकासात्मक दृष्टिकोण दर्शाया गया।
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर 16 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें