फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क बनाने में सरपंच पर भेदभाव करने का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 1रेवाड़ी। गांव ढ़ाणी सांतो से राजपुरा फिरनी मार्ग पर जमा गंदा पानी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
खोल। राजपुरा फिरनी के पास सड़क बनाने में एक व्यक्ति ने सरपंच पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उसका कहना कि अपने भाई को फायदा पहुंचाने के लिए उसके घर के बाहर ढाल बनवा दी। इससे सीवर और जोहड़ का गंदा पानी घर के बाहर जमा हो रहा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने बताया कि उसका मकान राजपुरा फिरनी के पास है। मई 2020 में टाइल की सड़क पिछले सरपंच ने बनवाई थी। इसमें उसके घर की साइड से पाइप डाली हुई है। इससे गंदा पानी जोहड़ में जाता है। सुरेश का आरोप है कि वर्तमान सरपंच ने अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करके अपने दो सगे भाइयों की सुविधा के लिए घर के पास से ऊंचा उठा दिया है। साथ ही उसके घर के पास ढाल छोड़ दिया है।
फिलहाल, गांव का जोहड़ ओवरफ्लो हो रहा है। इससे गंदा पानी उसके घर के पास भरा हुआ है। सुरेश कुमार ने बताया कि जब इस रोड का कार्य शुरू हुआ था तब उसके घर के पास से रोड को उठाने के लिए एसडीओ और जेई को शिकायत दी थी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया था, लेकिन उन्होंने भी इसका कोई समाधान नहीं किया। सुरेश ने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंसेट
गांव में सड़क लेवल में बनाई गई है। लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। बारिश के समय गलियों में पानी भर जाता है। उसे निकलने में थोड़ा समय तो लगता ही है। अधिकारी भी मौके पर आकर देख चुके हैं।- राज सिंह, सरपंच, गांव ढ़ाणी सांतो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें