फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने सूझबूझ से अखंड भारत का कराया निर्माण : दिनेश

Wed, 30 Oct 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्कूल स्टॉफ साथ में संस्था के सदस्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन एक निजी स्कूल में किया गया।
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि जब अंग्रेजों ने देश को आजाद किया, उस समय देश 562 रियासतों में बंटा था। देश के गृहमंत्री सरदार पटेल ने सूझबूझ व साहस का परिचय देकर उन्हें देश का हिस्सा बनाकर अखंड भारत का निर्माण किया। बहुत से राजा उनके समझाने पर मान गए। सरदार पटेल ने किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। स्कूल के निर्देशक निशांत यादव, कमल यादव व प्राचार्य रश्मि यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था की ओर से स्कूल को सरदार पटेल, शहीद-ए-आजम भगत सिंह व भारत माता के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक प्रदीप शर्मा, सलाहकार देवेंद्र कुमार, स्कूल की शिक्षिका पूजा यादव, नीलम, श्वेता, रेखा, ज्योति, संजू, प्रियंका व सोनिया ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें