फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्कुलर रोड पर 3 किलोमीटर तक का लगा रहा जाम

Wed, 30 Oct 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सर्कुलर रोड़ पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड पर मंगलवार को करीब 3 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाने का भी प्रयास किया, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

नाई वाली चौक पर आने जाने का रास्ता कम होने के कारण भी काफी जाम लगता है। सर्कुलर रोड शहर के बीच से गुजरता है। इस रोड पर बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के लिए भी रोजाना वाहन आते-जाते हैं। दूसरी तरफ लोगों ने दुकानों के बाहर वाहन खड़े किए हुए थे, ऐसे में काफी परेशानी हुई। शहर के मुख्य बाजार में भी जाम लगा था। ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आए थे।
शहर का कोई भी बाजार ऐसा नहीं था जहां पर जाम न लगा हो। मोती चौक पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पुलिस ने गोकल गेट, रेलवे चौक, झज्जर चौक भाड़ावास गेट पर नाका लगाया था। यह नाका दिवाली तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें