रेवाड़ी। बहोतवास भौंदू की छात्रा कुमारी संजना ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता हाल ही में देहरादून में हुई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक में रजत पदक जीतने पर पूर्व जिला पार्षद अमित यादव और सुनीता यादव ने पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर संजना को सम्मानित किया। अमित यादव ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मी छात्रा ने इतिहास रचा है। यह सभी के लिए गर्व की बात है।