फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज बस की टक्कर से कंपनी में नौकरी करने वाले युवक की मौत हो गई। उष्मापुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका भाई नरेंद्र झज्जर के लोहारी गांव में स्थित एक कंपनी के वेयरहाउस में नौकरी करता था। 15 अगस्त की सुबह 9 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। गांव उष्मापुर के जल घर के पास रोडवेज बस की टक्कर से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उष्मापुर के जलघर में कार्य करने वाले राजबीर ने नरेंद्र को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से रेवाड़ी सरकारी अस्पताल लेकर आए तो उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेंद्र 2 बेटियों का पिता था।, जिसमें बड़ी बेटी 3 साल और छोटी बेटी केवल 1 साल की थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें