फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाईकर्मियों ने हड़ताल जारी रखने की दी धमकी

Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। सफाईकर्मियों की लगातार हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर को साफ रखने के लिए नियमित रूप से काम करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर लंबे समय से अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांगों के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने नगर परिषद के पार्षदों से भी उनकी मांगों का समर्थन करने और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने की अपील की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो शहर में सफाई व्यवस्था और प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में करीब 250 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से लगभग आधे कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अन्य कर्मचारी काम पर मौजूद हैं, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई कराना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें