फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संपूर्णता अभियान 2.0 में 6 पैरामीटर शामिल, लक्ष्य हासिल करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी खंड नाहड़ को पूर्ण रूप से विकसित ब्लॉक बनाने को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान में नीति आयोग ने 6 पैरामीटर शामिल किए हैं। लक्ष्य पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग ने संपूर्णता अभियान 2.0 को शुरू किया है। संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अभियान के मानकों का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए एकजुटता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व शौचालय की उचित व्यवस्था हो। खंड के प्रत्येक राजकीय व निजी विद्यालय में लड़कियों के लिए साफ-सुथरा शौचालय बना होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत पोषाहार, स्वच्छता एवं पशुपालन की दृष्टि से 6 मानकों तय किए गए हैं, जिसके तहत नाहड़ खंड को पूर्ण रूप से विकसित बनाने के लिए 14 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
नाहड़ ब्लॉक में मानकों के तहत 6 माह से 6 साल तक की आयु के सभी बच्चों को रोजाना पूरक पोषाहार दिया जाए। हर एक बच्चे का रिकॉर्ड होना चाहिए, जिनको नियमित रूप से प्रतिदिन पोषण आहार दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी आयु वर्ग के बच्चों के कद व वजन का माप महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रैकर पर अपलोड होना चाहिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मापन मशीनें ठीक होनी चाहिए। सभी दुधारू पशुओं के एफएमडी वैक्सीन लगाई जाए। एक भी पालतू पशु इस वैक्सीन से वंचित नहीं रहना चाहिए।
प्राइवेट स्कूलों में जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उनका विवरण लेकर उन्हें पोषाहार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों में लड़कियों के शौचालयों की स्थिति और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 14 अप्रैल तक आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में पेयजल सुविधा, टीबी, स्वास्थ्य, मातृत्व व नवजात शिशु सुरक्षा और पोषण, शिक्षा आदि को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें