फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर अब सप्ताह में दो दिन होंगे आयोजित

विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब जरूरतानुसार बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर समाधान शिविर का आयोजन दोनों दिन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बावल व कोसली एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं।मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित की गई है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला स्तर पर भी प्रत्येक हफ्ते समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें