स्थानीय सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर तालमेल कमेटी की ओर से 17वें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिलाध्यक्ष तारा देवी एवं राजबाला ने की। उन्होंने बताया कि
प्रधान तारा देवी ने बताया की सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रतिकूल व्यवहार कर रही है। प्रधान ने बताया कि इतना अधिक काम होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन इतना सीमित है और वो भी कभी समय पर नहीं दिया जाता न ही सेंटरों का किराया समय पर दिया जाता। यदि सरकार हमारी मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा नहीं करेगी तो हरियाणा की वर्कर हेल्पर तालमेल कमेटी आंदोलन को और भी ज्यादा तेज करेगी। सभा में जिला सचिव कृष्णा यादव, संतरा देवी, बीना, राजबाला, आशा, सुमन, गीता, अनीता, संतोष, राजवंती, संति, बिमला, संतरा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।