संत रविदास जयंती के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों पर मंथन करते बावल विधायक कृष्ण कुमार। स्रोत
- फोटो : पैढ़त के जाखई मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के राज्यस्तरीय समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि संत रविदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देना और जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इस कार्यक्रम के संयोजक रोहताश वाल्मीकि रहे। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल और राज्य कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
स अवसर पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा कमल निम्बल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा कुमारी गीता, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा धर्मेंद्र व मनोज सहित अनुसूचित मोर्चे के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।