रेवाड़ी। शहर की पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में दशमेश पिता के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में होने वाला कार्यक्रम महान संत-महान योद्धा-गुरू गोविन्द सिंह का आयोजन रविवार सुबह साढ़े 7 बजे किया जाएगा।
संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि पंजाबी महासभा के जिला प्रधान अभिषेक झाम्ब मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ाएंगे। गुरूद्वारा गुरू नानक सिंह सभा बारा हजारी के प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह निक्का विशिष्टातिथि रहेंगे।