फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफारी ने स्कूटी में मारी टक्कर, तीन की मौत

Sat, 27 Jul 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र के 75 फुट रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास वीरवार रात एक चार पहिया वाहन(सफारी) ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव मिलकपुर निवासी पवन (35) पुत्र राजेंद्र, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के गांव ढेल के रहने वाले सूरजपाल (24) और जिला कन्नौज के गांव सिमरिया के रहने वाला सचिन (16) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जिला खैरथल के गांव मिलकपुर निवासी दीपक ने बताया कि वह दो भाई हैं। पवन बड़ा था। पवन दो दोस्तों सूरजपाल और सचिन के साथ किसी काम से धारूहेड़ा गया था।
बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे घर पर सूचना मिली कि पवन का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर दीपक सूरजपाल और सचिन के परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां देखा कि पवन की स्कूटी क्षतिग्रस्त थी। एक काले रंग की सफारी गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। तीनों घटनास्थल पर ही मृत पड़े हुए थे। पुलिस ने सफारी चालक को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे की अभी जांच की जा रही है।- संजय, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर 6 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें