कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का स्वागत करते ग्रामीण चौकीदार।
- फोटो : Rewari
बावल। एआईयूटीयूसी व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित ग्रामीण चौकीदार संगठन ने मांगों को लेकर राज्य प्रधान अनिल कुमार मोरवाल की नेतृत्व में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपा।
राज्य प्रधान ने सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी मांगों को रखने के लिए धन्यवाद करते हुए इसकी राजपत्र अधिसूचना जारी करवाने की मांग की। राज्य प्रधान ने ग्रामीण चौकीदारों से 6 अगस्त को चंडीगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ग्रामीण चौकीदारों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये करने, पीएफ योजना की राजपत्र अधिसूचना जारी करने, आयुष्मान योजना का ग्रामीण चौकीदारों को लाभ देने, नंबरदारों की तरह सेवानिवृत्ति की आयु सीमा समाप्त करने की मांग की। इस अवसर पर जिला प्रधान मनोज कुमार, खंड प्रधान सुरेंद्र, सुरेश चंद, खंड प्रधान धनपत, दयानंद, ओमप्रकाश, दिनेश, मलखान, जिला प्रधान रामकुंवार, सचिप समुद्र सिंह, बज्रमोहन, सुशील कुमार, बीरबल व जसवंत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।