फोटो : 21हड़ताल में शामिल होने को लेकर बैठक करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन। स्रोत : यूनि
रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन से संबंद्ध सेंट्रल ऑफ ट्रेड यूनियन की बैठक जिला प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद यूनियन नेताओं ने बताया कि 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने का निर्णय लिया।
जिला सचिव मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिर भी सरकार इनकी समस्याओं को अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 24 नवंबर को 2024 को जींद में डीएससी समाज के सम्मेलन में सफाई कर्मचारी को 26 हजार देने को घोषणा की थी। 6 महीने बीत जाने के बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नही हुआ। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बैठक में नाहड़, बावल, धारूहेड़ा व रेवाड़ी ब्लॉक के कर्मचारी शामिल हुए।