रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में 12 ट्रिप का विस्तार किया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन की अवधि में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन बाड़मेर से 20 जुलाई से 27 अगस्त तक अतिरिक्त 12 ट्रिप के साथ संचालित होगी जबकि हरिद्वार से यह सेवा 21 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी।
रेलवे ने बताया कि इस विस्तार से यात्रियों को भीड़भाड़ के समय राहत मिलेगी और यात्रा सुविधा में सुधार होगा। यह स्पेशल ट्रेन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मार्ग में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करती रहेगी।