फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव इंद्रजीत एम्स के नाम पर मनेठी और मसानी के लोगों को लड़वाना चाहते हैं : अजय

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कैप्टन अजय यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
राव इंद्रजीत एम्स के नाम पर मनेठी और मसानी के लोगों को लड़वाना चाहते हैं : अजय
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मसानी में एम्स निर्माण की बात कहकर मनेठी और मसानी के लोगों को लड़वाना चाहते हैं। पहली बार रामपुरा हाउस ने अपने नाम की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इंद्रजीत जवाब दें कि मनेठी एम्स में ओपीडी कब तक शुरू होगी।
कांग्रेस नेता अजय कैप्टन रविवार को रेवाड़ी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मॉडल टाऊन स्थित अपने आवास पर बुलाई गई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे साथ रेवाड़ी, बावल व पटौदी में भितरघात किया गया, लेकिन भितरघात करने वालों का हाल सबके सामने हैं। जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद उसमें गिर जाते हैं। कैप्टन का इशारा बिना नाम लिए रोहतक वाले पूर्व मुख्यमंत्री की ओर था। क्योंकि इससे पहले भी वह पूर्व सीएम के समर्थकों पर राव इंद्रजीत की मदद करने का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कुर्सी के नाम पर विधानसभा जीत की तैयारी
कैप्टन अजय यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दक्षिण हरियाणा की 9 विधानसभा सीट पर कार्यकर्ता उन्हें मजबूत करें तो बड़ी कुर्सी की लड़ाई लड़ी जाएगी। उनका इशारा मुख्यमंत्री कुर्सी की ओर था। यह पहली बार नहीं है विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन की ओर से अपने आपको मुख्यमंत्री का दावेदार प्रस्तुत किया जाता रहा है। असल में लड़ाई रेवाड़ी बड़ी कुर्सी के नाम पर बेटे चिरंजीव राव को विधानसभा में भेजना है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को वो खुद गांव-गांव जाकर दौरा करेंगे, 10 अगस्त चिरंजीव राव विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।
फोटो- 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें