रामपुरा थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव दुबलाना निवासी संदीप के रुप में हुई है।
शिकायतकर्ता चालक विनोद ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो में चालक के पद पर तैनात है। 13 जनवरी की रात को अपने परिचालक नरपाल के साथ रेवाड़ी से सवारी भरकर झुुंझुनू के लिये चला था। रात करीब 9.30 राव अभय सिंह पेट्रोल पंप के समीप रोड पर जाम लगा हुआ था। वह बस को साइड से निकाल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने ट्रक को बस के आगे लगा दिया तथा चालक व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था तथा सोमवार को तीसरे आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।