फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का लालच देकर रेपिड एक्शन कोर्स के जवान से ठगे 41 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा में साइबर ठगों ने इनाम का लालच देकर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान को ठग लिया। शातिर ठगों ने उसके मोबाइल पर लिंक भेज कर 41 हजार रुपये ठग लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता लगा तथा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के जिला दुलिया के राधे नगर निवासी रमेश सालुके रैपिड एक्शन फोर्स में कार्यरत है तथा किसान आंदोलन के कारण उनकी ड्यूटी रेवाड़ी में लगी है। पांच अप्रैल को रमेश धारूहेड़ा बस स्टैंड के निकट बनाए गए आरएफ के कैंप में थे। इसी दौरान दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उनके पास काल आई। काल करने वालों ने बताया कि फोन पे पर उनका इनाम आया है। वह फोन पे एप खोल कर अपना इनाम ले सकते है। बार-बार काल आने पर रमेश ने अपने मोबाइल में फोन-पे एप खोल कर लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उनके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। आठ बार में उनके खाते से 41 हजार 91 रुपये कट गए। ठगी का पता लगने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें