फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने की तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
नाई वाली चौक पर सेना के जवान व उसके रिस्तेदार पर हमला कर नगदी व मोबाइल छीनने के आरोपी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के नाई वाली चौक पर 22 सितंबर को सैनिक पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर लूटपाट करने के आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी राहुल, गुजरवाडा निवासी नवीन व कुतुबपुर निवासी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार महेंद्रगढ जिले के गांव खैराना निवासी उदयवीर भारतीय सेना में कार्यरत है। वह हाल में ही छुट्टी पर आया था। उदयवीर अपने बेटे मोनू उर्फ मंजीत को 22 सितंबर को पंचकुला क्लर्क परीक्षा दिलाने आया था। इसके बाद वह और उसका बेटा वापस रेवाड़ी नाईवाली चैक पर पहुंचे थे। देर रात होेने पर उनके गांव खैराना जाने के लिए कोई साधन नहीं था। इसलिए उदयवीर का रिश्तेदार नारायणपुर निवासी एडवोकेट दीवान सिंह उन्हें अपने घर ले जाने के लिए नाईवाली चौक पर आया था। जब वह नाईवाली चौक पर पहुंचा तो उसने देखा कि चार युवक उदयवीर पर लोहे की रॉड, डंडों और चाकू से हमला कर रहे थे। दीवन सिंह जब उदयवीर को बचाने आया तीनों आरोपियों ने उस पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। आरोपियों ने दीवान सिंह की जेब से 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने दीवान सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से छीनी गई नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें