मनेठी में शहीद गुलाब सिंह खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्य ?
- फोटो : Rewari
कुंड बस स्टैंड स्थित राजीव गांधी खेल परिसर मनेठी में ग्रामीणों एवं मेला कमेटी द्वारा शहीदी दिवस के मौके पर वीर च्रक विजेता शहीद गुलाब सिंह की स्मृति में आयोजित मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का देर शाम समापन हुआ। पुरुष वर्ग के वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में राजस्थान पुलिस की टीम ने राज राइफल की टीम को 25-21 व 25-20 के अंतरों से हराया, महिला वर्ग में एसबीएस क्लब करनाल की टीम ने पानीपत और कबड्डी में ढोकियां की टीम ने बधराणा की टीम को हराकर प्रतियोगिता की विजेता होने का गौरव हासिल किया।
विजेता खिलाड़ियों को बतौर मुख्य अतिथि अशोक सोमानी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, डॉ. संजय मेहरा और श्यामसुंदर सभरवाल मौजूद रहे। अशोक सोमाणी ने कहा कि खेलों के माध्यम से शरीरिक स्वस्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है। खेलों के क्षेत्र में भविष्य संवारने के अनेक अवसर भी मिलते हैं। सरपंच श्योताज यादव ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार जताया।
इस अवसर पर राजबीर ठेकेदार माजरा, डॉ. जितेन्द्र बिल्लु, हरिराम गहलोत, एडवोकेट विनोद यादव, नितेन्द्र यादव, डॉ. आनंदराज शर्मा, मास्टर जयपाल माजरा, मनोहर पाड़ला, होशियार पहलवान, बीडी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।