फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दिन में रोडवेज को 25 लाख का हुआ नुकसान

Tue, 24 Oct 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 21 और 22 अक्तूबर को हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए रोडवेज और निजी बसें लगाई गई थीं। अभ्यर्थियों को मुफ्त सफर की सुविधा दी गई थी। इसकी वजह से दो दिन में रोडवेज को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। दो दिन सीईटी के चलते आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। परीक्षा खत्म होने के बाद सोमवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही।
दो दिन तक चली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में अभ्यर्थियों को मुफ्त में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और ले आने के लिए रोडवेज की बसें लगाई गईं थी। रेवाड़ी से प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्री रोडवेज और सोसायटी की बसों में सफर करते हैं। वर्तमान में रोडवेज डिपो में 138 बसें हैं और सोसाइटी की करीब 50 बसें चलती हैं। इन दो दिनों में रोडवेज को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा है। क्योंकि इस दौरान रोडवेज अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ था। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को पहले ही प्रशासन की तरफ से दो दिन होने वाली परेशानियों को लेकर जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ परीक्षाओं के दौरान रोडवेज ने प्राइवेट और निजी शिक्षण संस्थानों से बसों के लिए मांग की थी। क्योंकि मौजूदा समय रोडवेज के पास बसों की संख्या काफी कम हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हो रही थी। फिलहाल जो बसें बाहर से आई थीं, ऐसी बसों में तेल की व्यवस्था करवाई गई थी। यानी जो बसें रोडवेज को परीक्षाओं के दौरान मिली थीं, केवल उसमें तेल डलवाने की बात हुई थी। ऐसी 300 से अधिक बसें थीं।
दो दिन में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी अन्य जिलों में गए
रेवाड़ी से फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और सोनीपत के लिए बसें गई थीं। सोनीपत की रेवाड़ी से दूरी 120 किलोमीटर, फरीदाबाद की 105 किलोमीटर, पलवल की 92 किलोमीटर और गुरुग्राम की 57 किलोमीटर है। दो दिनों में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफर किया है। सबसे ज्यादा सफर सोनीपत जाने वाली बसों को करना पड़ा है। आने जाने में 240 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी है। बसों में किलोमीटर के हिसाब से तेल डलवाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को बस स्टैंड पर लोगों की लगी भीड़
सोमवार को बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि 2 दिन बसें सुचारू रूप से ना चलने की वजह से लोग कहीं भी आने-जाने में असमर्थ थे। अगर बसें मिलती भी थी तो उसमें काफी भीड़ होती थी। परिवार में समेत बसों में सफर करना काफी मुश्किल हो चुका था। सोमवार के दिन ऐसे यात्री बस स्टैंड पर अधिक थे जो सीईटी की परीक्षाओं की वजह से सफर नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें दूर जाना था।
इन जिलों में रेवाड़ी से गई बसें
सोनीपत 120 किलोमीटर
फरीदाबाद 105 किलोमीटर
पलवल 92 किलोमीटर
गुरुग्राम 57 किलोमीटर
-
वर्जन:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें