झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से वाया गुढ़ा, धौड़ होते हुए बेरी के लिए रोडवेज की मिनी बस का संचालन किया गया है। ग्रामीणों की मांग के अनुसार रोडवेज विभाग की तरफ से यह बस चलाई जा रही है। फिलहाल रोडवेज की तरफ से शहर के सामान्य बस अड्डा से बेरी के लिए आने व जाने वाले तीन अलग-अलग समय पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
जिले में रोडवेज की तरफ से आमजन की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले धौड़ सहित अन्य गांव के ग्रामीणाें की तरफ से रोडवेज विभाग के अधिकारियों के समक्ष वाया गुढ़ा, धौड़ होते हुए बेरी क्षेत्र के लिए बस चलाने की मांग रखी गई थी।
इसके बाद रोडवेज के अधिकारियों की ओर से शहर के सामान्य बस अड्डा से वाया गुढा, धौड़ होते हुए बेरी क्षेत्र के लिए रोडवेज की मिनी बस चलाई गई है। रोडवेज की तरफ से शहर के सामान्य बस अड्डा से वाया गुढ़ा, धौड़ होते हुए बेरी क्षेत्र के लिए रोडवेज की मिनी बस चलाए जाने से इस रूट पर आने वाले ग्रामीणों को फायदा हुआ है।
फिलहाल रोडवेज की ओर से सुबह के समय में शहर के सामान्य बस अड्डा से बेरी क्षेत्र के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि सुबह के समय में बेरी की ओर से भी शहर के सामान्य बस अड्डा रोडवेज की बस चलाई जाए।
बस की समय सारणी
-शहर के सामान्य बस अड्डा से सुबह 7:20 बजे वाया गुढ़ा, धौड़, बेरी होते हुए चिमनी तक
-चिमनी से सुबह 8 बजे वाया बेरी, धौड़, गुढ़ा होते हुए शहर के सामान्य बस अड्डा तक
-शहर के सामान्य बस अड्डा से सुबह 9:20 बजे वाया गुढ़ा, धौड़, बेरी होते हुए सिवाना तक
-सिवाना से सुबह 10:30 बजे वाया बेरी, धौड़, गुढ़ा होते हुए शहर के सामान्य बस अड्डा तक
-शहर के सामान्य बस अड्डा से दोपहर 12:40 बजे वाया गुढ़ा, धौड़, बेरी होते हुए सिवाना तक
-सिवाना से दोपहर 1:30 बजे वाया बेरी, धौड़, गुढ़ा होते हुए शहर के सामान्य बस अड्डा तक
वर्जन
शहर के सामान्य बस अड्डा से वाया गुढ़ा, धौड़ होते हुए बेरी क्षेत्र के लिए रोडवेज की मिनी बस का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग अनुसार यह बस चलाई गई है। शहर के सामान्य बस अड्डा से बेरी क्षेत्र के लिए आने जाने में तीन अलग-अलग समय पर बसों का संचालन किया जा रहा है। -प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर