फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चालीस मिनट की बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें

Wed, 02 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग पर जलभराव होने के बाद के हालात। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में मंगलवार की सुबह 6 बजे से लगातार 40 मिनट तक हुई बारिश से प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। सर्विस लेन पर जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से भाड़ावास पुल के पास स्थित कॉलोनी में घरों में बारिश का पानी घुस गया। जलभराव के चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिले में औसत 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। शहर के गुलाबी बाग, रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, भाड़ावास गेट के पास सड़कों पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास, सेक्टर्स, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी, कुतुबपुर में जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा।
पानी के बीच से गुजर रहे कुछ लोगों की बाइक व स्कूटी बंद हो गई जिससे उन्हें बाइक को धक्का देकर ले जाना पड़ा। पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव दोपहर तक रहा।
बारिश से नालों की सफाई की पोल खुल गई है। लोगों का कहना है कि अगर नालों की सफाई ठीक से कराई गई होती तो बारिश से जलभराव नहीं होता।
अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। तापमान में कमी की वजह से बिजली की खपत घटी है। अब बिजली के कट भी कम लग रहे हैं।

कल भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवा आने की संभावना है जिससे 5 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा। मानसूनी हवा की सक्रियता बढ़ने से 3 जुलाई को हवा और गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 और 5 जुलाई को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं। -
विज्ञापन

बाजरे की 70 हजार हेक्टेयर में हुई बिजाई
मौसम अनुकूल होने से किसान बाजरे की बिजाई में लगे हैं। जिले में इस बार 90 हजार हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई का लक्ष्य है। अब तक 70 हजार हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई पूरी हो चुकी है। अभी बाकी रही जमीन में बिजाई का कार्य जारी है। बड़ी संख्या में किसानों ने मई के अंतिम सप्ताह में हुई क बारिश के बाद ही बिजाई कर दिया था। अब जो रह गए, वे किसान बाजरे की बिजाई कर रहे हैं। इस बारिश से बाजरे की फसल को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें