फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला वार्ड में भरा था पानी, एक बेड पर दो महिलाओं का हो रहा था इलाज

Wed, 02 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मंगलवार को सिविल अस्पताल के वार्ड में मरीजों से पूछताछ करती बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (पंचकूला) की सदस्य सुमन राणा ने टीम के साथ मंगलवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में गंदगी, जलभराव और एक बेड पर दो महिला मरीजों को देखकर नाराजगी जताई।
अस्पताल में जलभराव देखकर सुमन राणा हैरान हो गईं। अस्पताल में घुसे पानी को कर्मचारी वाइपर से निकालने के प्रयास में लगे थे। इस दौरान मरीज भी परेशान रहे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (पंचकूला) की सदस्य ने महिला वार्ड और शिशु वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में जलभराव के बीच उन्होंने मरीजों से सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
सुमन राणा ने मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव को अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुधराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह हालात न केवल मरीजों के लिए असुविधाजनक हैं, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम से भरा है।

शिशु वार्ड में सीवर ओवरफ्लो और बारिश का पानी भरने पर चिंता जताते हुए सुमन राणा ने कहा कि जलभराव के कारण मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे बच्चों में संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल परिसर में जलनिकासी और सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में नवजात बेटियों को गले लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। माताओं को पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। निरीक्षण के समय पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. सुरेंद्र महलावत, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, महिला चेयरपर्सन सुमन लता, सरस्वती यादव, बाल कल्याण समिति की सदस्य ऊषा रस्तोगी, काउंसलर नीतू सैनी और सोशल वर्कर सोनू उपस्थित रहे।



-

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश का नहीं दिखा असर
23 जून को नागरिक अस्पताल में बारिश का पानी घुसने के मामले में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा था कि अस्पताल में बारिश में जलभराव से कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी अस्पताल में जलभराव को संज्ञान में लेते हुए जलनिकासी का उचित प्रबंध करने का आदेश दिया था लेकिन इसका असर नहीं नजर आया। बबारिश के दौरान नागरिक अस्पताल में पानी भरने की यह समस्या कई साल से चली आ रही है।
विज्ञापन

-



सरकार के आदेश पर निरीक्षण कर सिविल अस्पताल में सुविधाओं का पता किया जा रहा है। रेवाड़ी सिविल अस्पताल में गंभीर समस्या है। बाजार का पानी ओवरफ्लो होकर अस्पताल भवन में घुस जाता है। इससे बचने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अस्पताल की बिल्डिंग छोटी है। जनसंख्या को देखते हुए ज्यादा जगह की जरूरत है। निरीक्षण में मरीजों के परिजनों से बातचीत हुई लेकिन किसी ने कोई परेशानी नहीं बताई। -सुमन राणा, सदस्य, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें